Kodarma News: प्रज्ञा पुराण कथा और पंचकुंडीय महायज्ञ से गूंजा विश्व कल्याण की कामना
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच स्थित गायत्री चेतना केंद्र में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सत्संग का लाभ उठाया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और दिनभर भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। कथावाचक नकुल देव प्रसाद ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का राजकुमार और समस्त सृष्टि के प्राणियों में श्रेष्ठ है, लेकिन धर्म के वास्तविक स्वरूप से विमुख होने के कारण वह पतनपूर्ण जीवन जीने को विवश है। उन्होंने कहा कि भौतिक चकाचौंध और मोह-माया में फंसकर मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को भूल गया है। उन्होंने बताया कि पुराण कथाओं का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मबोध कराकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कथा को जीवन में उतारने पर ही उसका वास्तविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.