कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अर्धनिर्मित ब्लॉक स्टेडियम में सोमवार को 65वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में सुब्रतो कप के विजेता टीमों को किया गया सम्मानितकार्यक्रम का उद्घाटन प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि एवं प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक वर्ग: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहास ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। अंडर-15 बालक व...