कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंडस्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता व सेंकेड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में किया गया। इसमें सभी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह ने किया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में बांटा गया था। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-15 ब्वॉयज में उत्क्रमित हाई स्कूल जौंगी, अंडर -17 में उत्क्रमित हाई स्कूल उरवां व अंडर-17 गर्ल्स में पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल ढाब विजेता रहे। सेकेंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-12 ब्वॉयज व गर्ल्स में उत्क्रमित मीडिल स्कूल आरागारो विजेता बना। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रनिया में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ...