Kodarma News: प्रखंड में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गयी। बैठक मे बीडीओ हुलास महतो समेत प्रखंडकर्मी व पंचायत समीति सदस्य मौजूद थे। बैठक मे पूर्व के बैठक में लिए गए प्रस्तावों के साथ प्रखंड में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक मे शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत अपूर्ति, पेंशन योजना, बाल विकास योजना, राजस्व से संबंधित मुद्दों को उठाया गया। साथ ही बैठक मे कई प्रस्ताव लिए गए। बैठक में एमओ जमीला खातून, पंसस धानेश्वर यादव, दीपक राम, गोविन्द यादव, सहदेव यादव, उपेंद्र यादव, मरियम खातून, बीटीएम गगन कुमार, डॉ उमेश कुमार, बीपीओ प्रभुदेव यादव,समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.