कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर लगी स्ट्रीट लाइट कई वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। इसका सबसे अधिक असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का उद्देश्य रात के समय स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना था। लेकिन स्थापना के कुछ ही माह बाद स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर गिर गया और तब से अब तक संवेदक द्वारा इसे दोबारा नहीं लगाया गया।वहीं, यह भी पढ़ें- Jahanabad News: टेहटा बाजार में खराब सोलर लाइट की हुई मरम्मत बैंक ऑफ इंडिया सतगावां शाखा के मुख्य द्वार के पास ...