Kodarma News: पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल भी हम सभी की जिम्मेवारी
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। वन विभाग, कोडरमा के सौजन्य से नगर परिषद झुमरी तिलैया के वार्ड नंबर दो स्थित बिरहोर टोला में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने किया। वन महोत्सव को संबोधित करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु तथा बेहतर भविष्य के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, एसपी, डीएफओ, नगर परिषद अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.