Kodarma News: पेठियाबागी साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया, मचा हंगामा
कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को पेठियाबागी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक नाबालिग को कथित रूप से मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ लिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि बाजार में खरीदारी के दौरान मोबाइल चोरी किए जाने की बात सामने आने पर ग्रामीणों ने नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.