Kodarma News: पेज का लीड: पशु तस्करी का खुलासा, छह ट्रकों से 77 मवेशी बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पशु तस्करी और मवेशियों के प्रति क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं की तस्करी में छह ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों से 48 भैंस और 29 भैंस के बच्चे समेत कुल 77 मवेशी बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, छह नवंबर की रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के नवादा की ओर से रांची-पटना बाईपास होते हुए चंदवारा-बरही की तरफ छह ट्रकों में चोरी के मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.