कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा, कोडरमा में मंगलवार को उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक एवं प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव शामिल हुईं। विधायक मद से कराए गए पेंशनर्स समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य तथा नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शाखा के अध्यक्ष नारायण मोदी ने की। इस अवसर पर डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला पेंशनर समाज पूरे झारखंड में बेहतर भूमिका निभा रहा है। कहा कि पेंशनर्स केवल परिवार के अभिभावक ही नहीं, बल्कि अपने अनुभवों से समाज को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। भरोसा दिलाया कि पेंशनर्स समाज और पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव सहयोग कर...