कोडरमा, अक्टूबर 16 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सोशल मीडिया की निगरानी, अग्नि सुरक्षा और विसर्जन घाटों पर सुविधाओं की उपलब्धता समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स...