कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पुश्तैनी जमीन को बचाने और विवादित दाखिल-खारिज मामलों को रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को वार्ड नंबर 10 निवासी वासुदेव सिंह ने अपने परिवार के साथ डोमचांच अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। ज्ञापन में वासुदेव सिंह ने कहा है कि जमीन की नापी के लिए बुलाए गए अमीन, मुंशी श्यामलाल मेहता और रिश्तेदार श्वेता बाला द्वारा छल-कपट कर उनके हक की जमीन का केवाला रिश्तेदार के नाम करा दिया गया। उन्होंने मनोज रजक पर बंटी कुमार रजक और संजीव कुमार रजक के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दाखिल-खारिज कराने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर धमकी देने की बात भी कही है। उन्होंने उपायुक्त से कथित फर्जी केवाला के आधार पर किए जा रहे म्यूटेशन पर रोक लगाने तथा संबंधित दाखिल-खारिज मामलों को रद्द कर न्य...