Kodarma News: पुल से कूदकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, बची जान
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सकरी नदी पर स्थित मरचोई पुल से मंगलवार देर रात एक युवती ने कथित रूप से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। युवती की पहचान सतगावां प्रखंड निवासी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि मरचोई पुल स्थित पानी टंकी के समीप युवती ने अपनी जान देने की नीयत से पुल के नीचे नदी में छलांग लगा दी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को नदी से बाहर निकाला।इसके बाद पुलिस ने युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे कोडरमा रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.