कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। पुलिस लाईन चंदवारा में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीपीओ प्रमोद केसरी, डीएसपी (मुख्यालय) अरविंद कुमार,इंस्पेक्टर समेत कई थाना प्रभारी,पुलिस पदाधिकारी, कर्मी व शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड की मधुर ध्वनि के बीच शहीद स्मारक पर एसपी द्वारा पुष्पचक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी उपस्थित अधिकारियों व जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था व जनता की सेवा के दौरान बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया गया।इस यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस अकादमी में पुलिस संस्मरण दिवस आयोजित अवसर पर एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 अक्टूब...