कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पुलिस बनकर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले ईरानी गैंग के एक सदस्य को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफजल अली के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अलग-अलग जगहों पर अपनी टीम बनाकर पुलिसकर्मी बन लोगों को झांसे में लेता था और उनसे ठगी करता था। इस गैंग की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बताया जाता है कि ईरानी गैंग झुमरी तिलैया शहर में भी कई ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वारदात के बाद आरोपी अफजल अली की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: साइबर ठगी के आरोप मे...