Kodarma News: पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाते ही रोड पर सजा बाजार
कोडरमा, सितम्बर 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के चंगुल में है। आलम यह है कि इन अतिक्रमणकारियों को पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। इस बात की बानगी गुरुवार को देखने को मिली। गुरुवार को पुलिस पूरे तामझाम के साथ झंडा चौक से स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान एक-दो दुकानों को रोड से किनारे कर अपनी पीठ भी थपथपाती हुई पुलिस दिखी। मगर पुलिस के जाते ही पूरा सड़क अतिक्रमणकारियों के कब्जे में आ गया। दरअसर, एसडीपीओ प्रमोद केसरी के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कोडरमा स्टेशन से लेकर झंडा चौक तक रास्ते के दोनों ओर लगने वाले फुटपाथी दुकानों को हटाया गया व चेतावनी देकर छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.