Kodarma News: पुलिस अधिकारी बता दुकान से बिना पैसे दिए सामान ले जा रहा युवक हिरासत में
कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया स्थित एक मॉल में रविवार शाम खरीदारी के बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बिना भुगतान किए सामान लेकर निकलने का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता चंदवारा पुलिस लाइन में चालक के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, शिवम रविवार शाम करीब तीन हजार रुपये की खरीदारी करने पहुंचा था। खरीदारी के बाद वह सामान लेकर बिना भुगतान किए मुख्य गेट से बाहर निकलने लगा। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोककर सामान का बिल दिखाने को कहा। इस पर शिवम ने दावा किया कि उसने सामान का ऑनलाइन भुगतान कर दिया है।
घटना का विवरण गार्ड ने जब भुगतान का विवरण और रसीद दिखाने को कहा तो शिवम कथित रूप से गार्ड से उलझ गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.