Kodarma News: पुराने विवाद में मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो थाना क्षेत्र के महूगांय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबवा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है। दूसरे पक्ष के दुर्गा मोदी ने मरकच्चो थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने सोनेडीह डेबवा निवासी सत्येंद्र मोदी (35), बिरेंद्र मोदी (48), राजकुमार मोदी (53), अजय कुमार मोदी (39), सभी पिता स्व. भूणेश्वर मोदी तथा प्रिंस मोदी (24), पिता राजकुमार मोदी को नामजद आरोपी बनाया है।दुर्गा मोदी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.