कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महूगांय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबवा गांव में सोमवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में बीरेंद्र प्रसाद बरनवाल, प्रिंस कुमार, अजय मोदी, जागेश्वर मोदी, दुर्गा मोदी, सतीश मोदी और शकुंतला देवी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...