Kodarma News: पीडीएस डीलरों ने भरी हुंकार, समाहरणालय का घेराव कर लेंगे अधिकार
कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में गोपाल कुमार गुतुल के आवास पर हुई। बैठक में एक सितंबर को सात सूत्री मांगों को लेकर आयोजित होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों एवं जन वितरण विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों से जन वितरण विक्रेता के सदस्य बड़ी संख्या में कोडरमा पहुंचेंगे। बालिका परियोजना विद्यालय के निकट स्थित अंबेडकर पार्क से पदयात्रा निकालकर समाहरणालय पहुंचेंगे। यहां अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। दोपहर दो बजे उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.