कोडरमा, सितम्बर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 सर्वेक्षण के बाद ग्राम सभा से अनुमोदित लाभार्थियों की स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन से पूर्व जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत कार्यालयों में सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा-आपत्ति संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा उप विकास आयुक्त, कोडरमा (जिला ग्रामीण विकास शाखा) के कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान जमा की जा सकेगी।जिला प्रशासन ने संबंधित लाभुकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन कर लें और नाम अथवा पात्रता से संबंधित किसी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 25 सितंबर 2026 के बाद किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं कि...