कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रामेश्वर यादव ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में मुकुल प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने बैठक का संचालन किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें रेखा देवी को अध्यक्ष, विकाश पासवान को उपाध्यक्ष तथा लीला देवी को संयोजिका चुना गया। इस अवसर पर समिति के दायित्वों, विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय में जनसहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रसाद में प्रबंध सम...