Kodarma News: पिपचो में भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। पिपचो स्थित हाजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव मो. इब्राहिम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान तेज करने तथा 21 और 22 नवंबर को गिरिडीह जिले के सरिया में आयोजित अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मो. इब्राहिम ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बदहाली से मजदूरों एवं गरीबों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने मजदूरों के शोषण और न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान का मुद्दा उठाते हुए संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.