Kodarma News: पितृपक्ष शुरू, नदी घाटों पर तर्पण करने पहुंचे लोग
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। पितृपक्ष की शुरुआत रविवार से हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न नदी, तालाब और जलाशयों में पूर्वजों को तर्पण करने के लिए भीड़ उमड़ी। झुमरीतिलैया से लेकर कोडरमा और प्रखंडों के विभिन्न नदियों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इन जगहों पर सफाई नहीं होने से जल तर्पण करने में लोगों को परेशानी हुई। घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने नदी में व्याप्त गंदगी को लेकर नाराजगी जतायी। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में स्नान कर तर्पण करते हैं। इस दौरान काले तिल, जौ, अरवा चावल और सफेद फूल से जल अर्पित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पितृपक्ष की प्रतिपदा को तर्पण,श्राद्ध कर करने उमड़ी श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.