Kodarma News: पिता चलाते हैं छोटा-मोटा होटल, बेटे ने डॉक्टर बनकर खानदान का नाम किया रोशन
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आम तौर पर यह भ्रांतियां होती हैं कि जिसके पास पैसा है, उनके ही बच्चे डॉक्टर बनते हैं। मगर इस धारणा को अपनी मेहनत और लगन से कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया निवासी सत्यम मोदी ने तोड़ दिया। सत्यम को नीट की परीक्षा में 2321वां रैंक आया है। सत्यम के पिता संतोष मोदी कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित गौशाला रोड में छोटा-मोटा होटल चलाते हैं। बेटे सत्यम की इस उपलब्धि पर संतोष मोदी फूले नहीं समा रहे। कहते हैं दिन रात खटकर बेटे को पढ़ाने और बड़ा आदमी बनाने का सपना आज पूरा हो गया। बताते हैं कि इस कमाई से परिवार भी चलाना मुश्किल है। मगर सत्यम ने सीमित संसाधन में बड़े सपने हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर ठान लो तो दुनिया का कोई काम आपके जज्बे से बड़ा नहीं है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नीट 2026 में प्रथम प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.