कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में पार्सल भेजने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर आए स्पीड पोस्ट के मैसेज के झांसे में आकर डोमचांच निवासी संजय कुमार के क्रेडिट कार्ड और दो बैंक खातों से करीब 30 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ डोमचांच थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संजय कुमार के अनुसार, उन्होंने एक पार्सल बनारस भेजा था। पार्सल निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचने पर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए स्पीड पोस्ट के नाम से एक मैसेज आया। इसमें पार्सल से संबंधित समस्या दूर करने के लिए मात्र पांच रुपये का भुगतान करने को कहा गया था। पार्सल पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी करने के चक्कर में उन्होंने मैसेज में दिए...