कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवां पंचायत अंतर्गत फुटलहिया गांव में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मिट्ठू मुर्मू (47), पिता मंझलू मुर्मू, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर नवलशाही थाना के एसआई इंदुभूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक घर में मिट्ठू मुर्मू लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल उन्हें अपने वाहन से सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।एसआई इंदुभूषण ने बताया कि घटनास्थल पर केवल एक ही घर है और उसी घर में घायल व्यक्ति मिला। यह भी पढ़ें- Banka News: भू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पिटाई कर कमर तोड़ी, भागलपुर रेफर प्रारंभिक...