Kodarma News: पानी के लिए जंगलों की खाक छान रहे ललकीमाटी के लोग, नाले में चुआ खोदकर बुझाते हैं प्यास
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर धरगांव पंचायत के बेदबर जंगल के समीप स्थित ललकीमाटी टोले के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहां रहने वाले आदिवासी परिवारों को पीने के पानी के लिए रोजाना जंगल और पहाड़ों की खाक छाननी पड़ती है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण पहाड़ों के बीच से गुजरने वाले नाले में चुआ (छोटा गड्ढा) खोदकर पानी जमा करते हैं और इसी पानी से अपनी और अपने परिवार की प्यास बुझाते हैं। टोले में करीब 70 लोग रहते हैं। सर्दी हो या गर्मी, यहां पेयजल संकट हमेशा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मेघातरी इलाके में गहराया पेयजल संकट, लाखों की जलमीनार बेकार, चापाकल खराब हर सुबह ग्रामीणों की दिनचर्या पहाड़ की ऊंचाइयों से नीचे उतरकर नाले तक पहुंचने और चुआ खोदकर बूंद-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.