Kodarma News: पांच अक्तूबर से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के लालूडीह गांव से 18 वर्षीय युवक शहबाज अंसारी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक के चचेरे भाई कलीम अंसारी ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। आवेदन में कलीम अंसारी ने बताया है कि उनका चचेरा भाई शहबाज अंसारी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और मिर्गी रोग से भी पीड़ित है। पांच अक्तूबर को वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। नवलशाही पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की खोजबीन की जा रही है। परिजन युवक के सुरक्षित वापस लौटने को लेकर चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.