Kodarma News: पलाश कैनोपी में स्वयं सहायता समूह की दीदियों के उत्पादों की बिक्री शुरू
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर मरकच्चो में मंगलवार को जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार दीपावली से संबंधित विभिन्न उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल (कैनोपी) लगाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन प्रमुख विजय कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रमुख एवं बीडीओ ने स्टॉल पर उपलब्ध विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ग्रामोत्थान के स्टॉल लगे, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम मौके पर जेएसएलपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.