कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। पर्व-त्योहार से पहले एक बार फिर राशन के दाम बढ़ गए हैं। कुछ दिनों बाद ही दुर्गा पूजा से त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। पहले से ही प्याज और हरी सब्जियों की बढ़ी कीमत की मार झेल रहे लोगों पर त्योहार में बोझ बढ़ने वाला है। दशहरा के बाद दीपावली और छठ को लेकर भी वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। पिछले 10-12 दिन में ये कीमतें बढ़ी हैं। इससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है。

राशन के दाम में वृद्धि कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के झंडा चौक स्थित एक राशन दुकान के संचालक ने बताया कि चावल का दाम तीन रुपये प्रति किलो तक बढ़ा है। अलग-अलग ब्रांड और गुणवत्ता के हिसाब से चावल के दाम अलग-अलग हैं। दालों की कीमत में भी सात से 12 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। आटा 2 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है। वहीं...