Kodarma News: पर्व त्योहार को देखते हुए एसबीआई ने बांटे छह लाख के सिक्के
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक की कोडरमा मुख्य शाखा परिसर में मंगलवार को साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम सह सिक्का मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल छह लाख रुपये मूल्य के पांच और 20 रुपये के सिक्कों का वितरण किया गया। साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसबीआई कोडरमा के उपशाखा प्रबंधक मिथलेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में साइबर अपराधियों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर पासवर्ड बदलने व साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल बैंक अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: वित्तीय समावेशन को ले बैंक ऑफ़ इंडिया पिपचो ने लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.