कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 30 अगस्त को झुमरीतिलैया में विशाल वॉकथॉन 2.0 पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में देशभर की 850 शाखाओं में एक साथ आयोजित होने वाले इस महाअभियान के तहत झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा व प्रेरणा शाखा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। पैदल मार्च सुबह 6. 30 बजे सुभाष चौक से शुरू होगा। प्रतिभागी झंडा चौक होते हुए चांडक कैंपस पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन व मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में शहर के हजारों नागरिकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में भागीदारी वॉकथॉन म...