Kodarma News: परसाबाद स्टेशन परिसर में चलाया सफाई अभियान
कोडरमा, सितम्बर 27 -- Kodarma News: जयनगर। परसाबाद स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को जलसहिया के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गयी और लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गयी। लोगों ने स्वयं स्वच्छ रहने, गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने का संकल्प लिया। साथ ही हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की गयी। अभियान की शुरुआत परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से करने पर जोर दिया गया। मौके पर सुनील साहू, चमोली, ललित, कौशिक, अजय, अंजली, रिंकू, चिंटू, अमित समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार करने तथा कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.