कोडरमा, अक्टूबर 9 -- पपलो गांव में हाथियों का उत्पात Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पपलो गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड की आवाजाही से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने खेतों में पहुंचकर करीब तीन एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। प्रभावित किसानों में सुब्हान अंसारी, सुल्तान अंसारी, मकसूद अंसारी, मो. अलाउद्दीन, निजाम अंसारी, इशाक अंसारी, मो. वाजिर और इमामुद्दीन अंसारी समेत अन्य किसान शामिल हैं। खेतों में लहलहाती धान की फसल को हाथियों द्वारा रौंदे जाने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसानों के अनुसार, धान की फसल तैयार होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को लगात...