कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा। थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ निवासी पिंटू कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी व सात वर्षीय पुत्री अनवी कुमारी के लापता हो जाने का शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि 27 अक्टूबर की दोपहर घर से मेरी पत्नी बेटी को लेकर तिलैया जाकर ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने की बात कहकर गई। देर शाम वापस नहीं आयी तो उसके दो मोबाइल नंबर पर फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों स्वीच ऑफ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी रिश्तेदारों आदि को भी फोन करने पर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पत्नी व पुत्री की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...