Kodarma News: पति पर अवैध संबंध का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और दहेज मांगने का आरोप
कोडरमा, अगस्त 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध रखने, विरोध करने पर मारपीट करने और दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ममता कुमारी मंगलवार को कोडरमा एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का उसकी भाभी के साथ कथित रूप से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी होने पर उसने पति का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और बाद में दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि घरेलू विवाद बढ़ने के बाद वह काफी परेशान है। ममता कुमारी ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी पति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.