कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा प्रखंड में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन, ग्रामसभा की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारदर्शी व जवाबदेह पंचायत शासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान व अनुभव को धरातल पर उतारते हुए ग्राम सभा को और अधिक सशक्त बनाया जाए। पंचायत के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए जनभागीदारी के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: बस्तौल में पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभा यह भी पढ़ें- Banka News: पंचायत विकास दिवस पर सुशासनयुक्त पंचायत की थीम प...