कोडरमा, सितम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । गझंडी रेलवे ग्राउंड में युवा क्लब गझंडी एवं असलम अंसारी के संयुक्त तत्वावधान में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव रहे। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक के कारण उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इस कारण वे उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके।

श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गझंडी के दिवंगत खिलाड़ी रहमत अंसारी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विशिष्ट ...