कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। सावन के पावन अवसर पर प्रसिद्ध नेरो बाबा पहाड़ आस्था के बड़े केंद्र के रूप में नजर आया। यहां आयोजित धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, 10 हजार से अधिक शिवभक्तों ने नेरो बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुबह से ही नेरो बाबा पहाड़ की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。 यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धामस्थानीय युवाओं की भूमिका श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गेंदवाडीह और नावाडीह के युवाओं ने श्रमदान कर सड़क से नेरो बाबा ...