Kodarma News: नीरू पहाड़ी में फिर तीन दुकानों में चोरी, पुलिस की गश्त पर सवाल
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक होटल का ताला तोड़कर अंदर रखे एक टिन खाद्य तेल और करीब 1600 रुपये नकद चुरा लिए। इसके अलावा एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये और अन्य सामान भी चोर ले गए। वहीं, एक अन्य दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों के अनुसार, नीरू पहाड़ी क्षेत्र में यह लगातार चौथी चोरी की घटना है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वारदातों के बावजूद अब तक किसी मामले में पुलिस चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.