कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी कोडरमा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से निकला मार्च झंडा चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की पहली और सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। निष्पक्ष चुनाव के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है। जिला कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रखना निर्वाचन आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- चुनावी पारदर्शिता पर आप ने किया वि...