Kodarma News: निर्माणाधीन साइट से विधवा मजदूर का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र स्थित भेल कंपनी के अधीन एके सिधानियां की निर्माणाधीन साइट से मंगलवार को 40 वर्षीय महिला मजदूर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने कहा है कि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगा। मृतका की पहचान कांको निवासी बिंदू देवी (40), पति स्व. कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है। वह विधवा थीं और मायके में रहकर मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। करीब आठ-नौ जुलाई से वह निर्माणाधीन साइट पर मजदूरों के लिए रसोइया का कार्य कर रही थीं। परिजनों के अनुसार रविवार शाम से वह घर नहीं लौटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.