Kodarma News: निःशुल्क शिविर में 65 मरीजों की जांच, 19 लोगों को मिले चश्मे
कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया स्थित श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट, बिशुनपुर के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 मरीजों की स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार की देखरेख में आंखों की जांच की। 19 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर के सफल आयोजन में जगनारायण रवानी, टिंकू यादव, नमन नायक, महेश पासवान, आनंद रवानी, अनूप रवानी, धर्मबीर साव, सूरज ठाकुर प राजेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ट्रस्ट के सचिव उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.