कोडरमा, सितम्बर 16 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के नासरगंज स्थित अर्धनिर्मित स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न उच्च विद्यालयों के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीओ अशोक उपाध्याय और बीआरपी मो. शहजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद खेल शिक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हुई。 यह भी पढ़ें- 'खेलेंगे, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे' के संदेश के साथ खेलो झारखंड शुरूप्रतियोगिताएँ और विजेता 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रोहित कुमार और बालिका वर्ग में पूनम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में बालक...