Kodarma News: नावाडीह रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर नावाडीह रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले रेलवे पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की पहचान मरकच्चो पश्चिम मुहल्ला निवासी बबलू गोस्वामी (32 वर्ष), पिता सुभाष गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ महिलाएं मवेशी चरा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- पुणे से घर लौट रहे युवक का शव दो टुकड़ों में मिलापरिजनों एवं स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया परिजनों एवं स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.