कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के झंडा चौक के समीप छाबड़ा गली में कैलाश कॉफी हाउस से आगे करीब 25 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने शनिवार को काम तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर अध्यक्ष ने खुद निर्माण स्थल पहुंच निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई तकनीकी खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित संवेदक को फटकार लगाते हुए अगले आदेश तक काम बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि जबतक तय मानकों के अनुसार काम नहीं होगा इसपर रोक जारी रहेगी。

निर्माण में मानकों की अनदेखी रमेश हर्षधर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने की बात सामने आई। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जहां निर्माण में ब...