Kodarma News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर नाबालिग की ओर से मरकच्चो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी साबिर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी की पहचान लालगढ़ निवासी साबिर अंसारी के रूप में की गई है। नाबालिग ने अपने आवेदन में बताया है कि बुधवार की सुबह वह घरेलू सामान खरीदने के लिए चोपनाडीह बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए आया और सोनेडीह के समीप उसे बहला-फुसलाकर बांसडीह जंगल की ओर ले गया।आरोप यह भी पढ़ें- Meerut News: नाबालिग के धर्म परिवर्तन के प्रयास और छेड़छाड़ में मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.