कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर नवादा रेलवे पुल के नीचे रविवार रात एक अज्ञात युवती का शव रेल पटरी से बरामद किया गया। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने धनबाद रेलवे मंडल को सूचना दी कि नवादा रेलवे पुल के समीप एक युवती अचानक रेल पटरी के बीच आ गई, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय स्टेशन और नवलशाही थाना को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव इसके बाद ट्रैकमैन और नवलशाही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्ज...