कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: मरकच्चो निज प्रतिनिधि। नवलशाही स्थित हाट बाजार व मंदिर परिसर में लगी दो स्ट्रीट लाइटें पिछले लगभग छह महीने से खराब पड़ी हैं। फलस्वरूप शाम होते ही पूरा बाजार परिसर के अलावा दुर्गा मंदिर परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिसके कारण आम लोगों व राह चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोग मोबाइल टॉर्च जलाकर राह में चलने व अपने रोजमर्रा का सामान खरीदने को मजबूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों स्ट्रीट लाइटें अलग अलग मद से लगायी गयी हैं। इनमें एक विधायक मद से, जबकि दूसरा जिला परिषद फंड से लगायी गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छह माह से खराब स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में डूब रहा नवलशाही हाट बाजार व मंदिर परिसर लंबे समय से दोनों लाइटों के खराब रहने के बावजूद अब ...