Kodarma News: नवलशाही में रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। नवलशाही थाना क्षेत्र के खेशमी देवीपुर निवासी एवं सर्प मित्र शिबू पंडित को सांप का रेस्क्यू करने के दौरान सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब वह पकड़े गए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने गए थे। सांप के काटते ही उन्हें तत्काल इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, शिबू पंडित लंबे समय से क्षेत्र में सर्प रेस्क्यू का कार्य करते आ रहे हैं। वे लोगों के घरों और आसपास निकलने वाले जहरीले सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ते हैं, जिससे लोगों को राहत मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू के दौरान शिबू पंडित अक्सर पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करते थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से यह हादसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.